February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg News | 2 ईनामी सहित चार नक्सलियों ने किया सरेंडर, पुलिस की लोन वर्राटू अभियान से हुए है प्रेरित

Spread the love

 

दंतेवाड़ा। जिले चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत जवानों को सफलता मिली है। दो इनामी सहित चार नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सभी नक्सलियों ने एसपी अभिषेक पल्लव के समक्ष आत्मसमर्पण किया है।

पुलिस के मुताबिक लोन वर्राटू (घर वापस आइये) से प्रेरित होकर चारों नक्सलियों ने सम्मानपूर्वक जीवन जीने का फैसला किया है। सरेंडर नक्सलियों में 5 लाख इनामी मिलिशिया कमांडर इन चीफ बुधरा सोड़ी उर्फ सोड़ी भास्कर, 1 लाख इनामी मनकी अलामी सीएनएम अध्यक्ष, सुंदर पदामी नक्सली सदस्य और बोटी मंडावी नक्सली सदस्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *