महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जिले में हाथी ने एक बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना सुबह 4 बजे तुमगाव नगर के गौरा चौरा बस्ती की बताई जा रही है। मृतक ग्रामीण की पहचान 68 वर्षीय रहिपाल पटेल के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि सुबह बस्ती में घुसकर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।
इस बीच हाथी ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। हाथी के हमले से बुजुर्ग की मौत हो गई। बता दें कि महासमुंद में लगातार हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। आए दिन लोगों को हाथी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं।