Cg News | पटवारी हड़ताल के संबंध में मुख्यमंत्री ने ली जानकारी, कारवाई के दिए कड़े निर्देश

Spread the love

CG News | Chief Minister took information regarding Patwari strike, gave strict instructions for action

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। वहीं अब जल्द ही मानसून के साथ खेती-किसानी के काम भी शुरू होने वाला है। इसके लिए किसान तैयारियों में लग गए है। लेकिन पटवारियों के प्रदर्शन से राजस्व संबंधित कामों के लिए किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में पटवारियों की हड़ताल पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नाराजगी जाहिर की है। इसके लिए मुख्य सचिव अमिताभ जैन को कार्रवाई के निर्देश भी दिए है। पटवरियों का प्रदर्शन लगभग 22 दिनों से चल रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को कड़े निर्देश देते हुए कहा है कि हड़ताल की वजह से युवाओं, नागरिकों को नौकरी, भत्ते संबंधी कार्यों में कोई भी परेशानी नहीं आनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *