February 22, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg News | वैक्सीनेशन मामले में छत्तीसगढ़ ने कई राज्यों को पछाड़ा, India ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, पढ़िये अब तक का आंकड़ा

Spread the love

 

रायपुर। वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने अमेरिका को पछाड़ दिया है। अब तक देश में 32.36 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं। अमेरिका में 32.33 करोड़ लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई है, जबकि अमेरिका में भारत से एक महीने पहले ही वैक्सीनेशन की शुरुआत हो चुकी थी। देश में 32,36,63,297 डोज दी गई हैं। भारत ने ये मुकाम तब हासिल किया है, जब देश में कोरोना के केस घट रहे हैं। वहीं बिहार, तमिलनाडु, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा से छत्तीसगढ़ आगे निकल गया है। हालांकि इन राज्यों की छत्तीसगढ़ से ज्यादा आबादी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जुलाई अंत तक डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन लग जाएगी, जिससे आधी आबादी सुरक्षित हो जाएगी।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 89 हजार 756 लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी गई। इसके लिए राज्य में 4027 केन्द्र बनाए गए थे। राज्य में अब तक 90 लाख 54 हजार 162 कुल डोज लगाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 18 से 44 आयु वर्ग के 22 लाख 56 हजार 485 लोगों को प्रथम डोज, 63934 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 वर्ष से अधिक उम्र के 47 लाख 2 हजार 614 को पहली डोज और 9 लाख 58 हजार 871 को दूसरी डोज दी गई।

एक दिन में सबसे ज्याद 3.33 लाख टीके लगने का रिकाॅर्ड
प्रदेश में 27 जून को 3.33 लाख टीके लगाए गए। यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। रायगढ़ ने एक दिन में एक लाख से अधिक टीके लगाने का रिकॉर्ड बनाया। इसके साथ ही एक ही दिन में एक लाख से अधिक टीके लगाने वाला रायगढ़ छत्तीसगढ़ का पहला जिला बन गया है। जनवरी से शुरू हुए वैक्सीनेशन में किसी भी जिले में एक साथ एक दिन में इतने टीके कभी नहीं लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *