रायपुर। भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को पदस्थापना दी गई है। अजय कुमार यादव को सरगुजा का आईजी बनाया गया है। वे इससे पहले उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय में पदस्थ थे।
वहीं विवेक शुक्ला को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) नियुक्त किया गया है। आदेश राज्य सरकार द्वारा जारी की गई है।

