Cg Naxal News | दो नक्सली दंपती ने ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत की घर वापसी, दोनों पर 5-5 लाख का ईनाम

दंतेवाड़ा। जिले में दो नक्सली दंपती ने ‘लोन वर्राटू अभियान’ के तहत घर वापसी की है। दंपती पामेड एरिया कमेटी में सक्रीय थे और दोनों ही अलग-अलग प्लाटून में कमांडर की भूमिका थे।
दंतेवाड़ा पुलिस ने दोनों के आत्मसमर्पण को लेकर प्रेस रिलीज जारी की है। इसमें बताया गया है संजू मडावी, प्लाटून नंबर 9 का कमांडर और तुलसी मडावी डीव्हीसी सुरक्षा दलम कमांडर ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों के उपर 5-5 लाख का गृह विभाग ने इनाम भी रखा था। संजू मडावी कुल 12 घटनाओं में शामिल था। जबकि तुलसी मडावी 8 घटनाओं में शामिल थीं।