February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Naxal News | माओवादियों ने 5-5 KG की 2 IED प्लांट कर रखी, बनाया बड़ा प्लान, मंसूबे पर फिरा पानी

Spread the love

 

नारायणपुर। जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों ने 2 IED बरामद की है। सर्चिंग पर निकले जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से माओवादियों ने 5-5 KG की 2 IED प्लांट कर रखी हुई थी। जिसे जवानों ने बरामद कर लिया है। वहीं बम निरोधक दस्ता की टीम ने दोनों IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर माओवादियों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। मामला धनोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह आईटीबीपी और जिला पुलिस बल के जवान ओरछा मार्ग पर सर्चिंग पर निकले थे। बम निरोधक दस्ते की टीम भी साथ में थी। इलाके की सर्चिंग करते हुए जब वे आगे बढ़े तो धनोरा थाना से ठीक 3 किलोमीटर की दूरी पर जवानों ने अलग-अलग जगह से दो टिफिन बम को बरामद किया। जिसके बाद अपनी सूझबूझ दिखाते हुए दोनों IED को मौके पर ही डिफ्यूज कर दिया गया।

नारायणपुर के SP गिरिजा शंकर जायसवाल ने बताया कि नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। अंदरूनी इलाकों में पुलिस की पैठ बढ़ती जा रही है। जिससे माओवादी काफी बौखलाए हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले में कई विकास के कार्य भी किए जा रहे हैं। जवानों ने दो टिफिन बम को बरामद किया है उसे डिफ्यूज भी कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *