Cg Naxal Breaking | माओवादी का शव बरामद, IED भी बरामद, नक्सली व डीआरजी के जवानों के बीच मुठभेड़

गीदम । मुस्तलनार, पीएस गीदम में माओवादियों और दंतेवाड़ा डीआरजी के जवानों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है, जिसमें जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।
बता दें कि यह मुठभेड़ सुबह करीब 7:30 बजे के आसपास हुई है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान रामचंद्र कार्ति उम्र 20 साल, जनमिलिशिया सदस्य के रूप में हुई है। घटनास्थल से 2 हथियार, 2 किलो IED, तार, 4 पिथो, बर्तन, और दैनिक उपयोग के अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। माओवादियों के प्लाटून नंबर 16 की मौजूदगी के बारे में विशिष्ट खुफिया जानकारी पर ऑपरेशन शुरू किया गया था। इसकी पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की।