February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Murder News | कांग्रेसी नेता और पत्नी की बेरहमी से हत्या, मुंह को तकिए से दबाया, जानियें पूरा मामला

Spread the love

 

रायगढ़। जिले के लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़े व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी मित्तल की हत्या कर दी गई है।

दोनों की लाशें गुरुवार सुबह उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थीं। पुलिस के मुताबिक दोनों के मुंह पर तकिया रखकर उनकी हत्या की गई है। कमरे में लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसलिए माना जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई होगी। दो दिन पहले ही मदन का मोबाइल भी घर से चोरी हुआ था। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

लैलूंगा में रहने वाले मदन मित्तल (55) बुधवार रात 10 बजे तक शहर में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा का चंदा इंकट्‌ठा कर रहे थे। घर वालों ने बताया कि मदन रात को करीब 10.30 बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी बहू ऋचा ने उन्हें खाना खिलाया था। खाने खिलाने के बाद ऋचा रात 11 बजे ऊपर अपने कमरे में चली गई थी। मदन और उनकी पत्नी नीचे बने कमरों में रहते हैं, जबकि उनका बेटा रोहित उसकी पत्नी और दो बच्चे ऊपर की मंजिल में रहते हैं। वही, पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *