Cg Leopard Caught | पलेवा में पकड़ा गया एक और तेंदुआ, 2 दिन पहले मिले थे दो तेंदुए, जंगल सफारी में एक की मौत

कांकेर। जिले के ग्राम पलेवा इलाके में एक और तेंदुआ पकड़ा गया है। दो दिन पहले दो तेंदुए वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में फंसे थे। इसमें से एक तेंदुए की मौत शुक्रवार को रायपुर के जंगल सफ़ारी में मौत हुई थी। उसकी सेहत सही नहीं होने के कारण वन अमले ने उसे जंगल सफ़ारी में इलाज के लिए शिफ़्ट किया था। जबकि एक अन्य तेंदुए को जंगल में छोड़ा गया था।
अब तक ग्राम पलेवा तीन तेंदुए पकड़े जा चुके है। इन तेंदुए ने इलाके में दो लोगों को मौत के घाट उतारकर दहशत का माहौल बना दिया था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए का आतंक ख़त्म करने के लिए उन्हें पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरे लगाए थे। इस पिंजरे में तीन दिन पहले एक भालू फंसा था। इसके अगले ही दिन एक साथ दो तेंदुए पिंजरे में फंसे थे। जबकि आज एक अन्य भी ग्राम पलेवा से लगे भैंसाकट्टा में लगाए गए पिंजरे में क़ैद हुआ है। वन विभाग की टीम पर पहुँचकर उससे जंगल में छोड़ने की तैयारी में लगा हुआ है।