September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg IED Blast Breaking | आईडी ब्लास्ट से हील उठा सड़क मार्ग, 4 जवान घायल, नक्सलियों की एक बार फिर कायराना करतूत

1 min read
Spread the love

 

Road road lifted due to ID blast, 4 soldiers injured, once again cowardly act of Naxalites

बीजापुर। भोपालपट्टनम सड़क मार्ग में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया हैं। नक्सली सर्चिंग पार्टी के जवानों पर घात लगाकर बैठे थे। ब्लास्ट में 4 CRPF जवान घायल हुए है। वही, जिन्हे ईलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

बता दे कि यह पूरा मामला बीजापुर के भोपालपट्टनम सड़क मार्ग का हैं। यहां कैम्प से रोज की तरह आज भी CRPF जवानों की टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। वही जवानों पर हमले की मंशा से नक्सलियों ने पहले ही इस रूट पर भोपालपटनम सड़क मार्ग पर चिन्नाकोड़ेपाल टी पॉइंट के पास IED लगा दिया था।

सर्चिंग पार्टी के पहुंचते ही हुआ IED ब्लास्ट –

घायल जवानों में डिप्टी कमांडेंड पलवान विश्वास, एएसआई सदा शिव यादव, हेड कांस्टेबल राजीव रंजन और कांस्टेबल ओम प्रकाश शामिल है। बीजापुर के एडिशनल एसपी पंकज शुक्ला ने इस घटना में 4 जवानों के घायल होने की पुष्टि की है। घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं ब्लास्ट के बाद क्षेत्र में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *