February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg IED Blast Breaking | आईईडी ब्लास्ट में ASI शहीद, एक जवान घायल, सभी को अलर्ट रहने कहा …

Spread the love

ASI martyr, one jawan injured in IED blast, asked everyone to be alert…

नारायणपुर। नारायणपुर में नक्सली वारदात से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। आज सुबह हुए नक्सली घटना में ASI शहीद हो गये, वहीं एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे की है। जब पुलिस पार्टी रोड निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी। शहीद ASI का नाम राजेंद्र सिंह है, वही घायल हेड कांस्टेबल का नाम महेश है।

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के सिंगपुर सोनपुर क्षेत्र के अंतर्गत सोनपुर के ढोंडरीबेड़ा के बीच सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। उसी सड़क निर्माण में आईटीबीपी की 53वीं बटालियन लगी हुई थी। सुबह करीब 8:30 बजे आइटीबीपी की एक टीम सड़क सुरक्षा के लिए रवाना हुई थी, तभी पुलिस पार्टी एक आईईडी की चपेट में आ गई, जिसमें आइटीबीपी के एएसआई राजेंद्र सिंह शहीद हो गए। वही हेड कांस्टेबल महेश घायल हो गए। घायल कॉन्स्टेबल का नारायणपुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *