February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG IAS TRANSFER BREAKING | 5 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने किया जारी

Spread the love

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 05 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक राज्य शासन एतद्वारा महादेव कावरे, भा.प्र.से. (2008). कलेक्टर, जिला- जशपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त विशेष सचिव, जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

रितेश कुमार अग्रवाल, भा.प्र.से. (2012), कलेक्टर, जिला- बीजापुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- जशपुर के पद पर पदस्थ करता है। इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, भा.प्र.से. (2013). कलेक्टर, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त उप सचिव, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के पद पर पदस्थ करता है।

राजेन्द्र कुमार कटारा भा.प्र.से. (2013). अपर कलेक्टर जिला – रायगढ़ को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- बीजापुर के पद पर पदस्थ करता है। कुन्दन कुमार, भा.प्र.से. (2014). मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, कोरबा को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला- बलरामपुर-रामानुजगंज के पद पर पदस्थ करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *