February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG FRAUD | बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का दिखाया सपना, पूर्व महिला अधिकारी हड़पे करोड़ो, पुलिस के हत्थे चढ़ी लालची औरत..

Spread the love

बलौदाबाजार । बेरोजगारों को सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर मोटी रकम लेकर ठगी करने वाली पूर्व महिला अधिकारी को पुलिस ने दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर ठग महिला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बलौदाबाजार जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों के लगभग 200 बेरोजगारों से करीब 20 करोड़ रुपए की ठगी की है। पीड़ितों की शिकायत के बाद बलौदाबाजार पुलिस पिछले 5 महीने से तलाश कर रही थी।

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि महिला बलौदाबाजार स्थित निवास में पहुंची। जिसके बाद पुलिस की टीम ने महिला को दबोच लिया। रात में गिरफ्तारी के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर मेवा चोपड़ा को रायपुर भेजी गई।

बता दें कि आरोपी महिला पूर्व में महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर पदस्थ थे। इस दौरान महिला ने सरकारी विभागों में नौकरी का झांसा देकर प्रदेश के कई बेरोजारों से ठगी। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला समेत कुल 6 लोागें के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *