Cg Dantail Elephant Terror | महिला को मारने के बाद शव के पास बैठा रहा हाथी, 2 की मौत, वन परिक्षेत्र में दहशत का माहौल

जशपुर। जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में दंतैल हाथी ने दो लोगों को पटक-पटक कर मार दिया। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। महिला जंगल में मशरूम बीनने गई थी। जबकि युवक खेत में काम करने गया था। इस बीच हाथी ने दोनों को मौत के घाट उतारा दिया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है।
घटना तपकरा वन परिक्षेत्र के जमुना की है। घटना तब हुई जब किसान खेत में बुआई का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। वहीं दूसरी घटना महिला के साथ हुई जब महिला जंगल में मशरूम बीनने गई थी। इसी बीच हाथी ने उसे पटक-पटककर मार दिया। महिला को मारने के बाद हाथी शव के पास बैठा रहा। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है।
जशपुर डीएफओ ने बताया कि एक दंतैल हाथी ने तपकरा वन परिक्षेत्र के जमुना में दो लोगों को जान से मार दिया है। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंच गया है। वन विभाग की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।