Cg Crime | नानी-मां बनी हैवानियत का दूसरा रूप, बेटी का बच्चा पैदा होते ही बेचा, महिला जिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

 

अंबिकापुर। नानी मां यानी कि मां का दूसरा रूप, जिसमें बच्चा अपने मां को देखता है। लेकिन क्या हो जब यह नानी मां अपने बेटी के बच्चे को ही बेच डाले।

दरअसल, अंबिकापुर शहर में एक महिला गुरुवार को मणिपुर चौकी में पहुंची और कंप्लेंट दर्ज कराया कि नवजात बच्चे की नानी ने चंद रुपयों के लिए उसे बेच डाला। महिला ने बताया कि नवजात बच्चे की मां जिला अस्पताल में भर्ती है, जिसे ऑपरेशन से एक लड़का जन्म हुआ था और जन्म लेते ही उसकी नानी ने किसी से पैसे लेकर बेच दिया।

इस शिकायत के बाद मणिपुर चौकी प्रभारी तत्काल हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी नानी और अज्ञात खरीदार के खिलाफ धारा 81 और 370 के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों की खोजबीन में जुट गई है।

बता दें कि डीग्मा निवासी महिला 2 दिन पहले जिला अस्पताल पेट में दर्द होने पर पहुंची थी, जिसकी डिलीवरी ऑपरेशन के द्वारा हुई। उसे एक स्वस्थ लड़का पैदा हुआ जिसे उसकी नानी ने किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *