Cg Crime | महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने वालों पर बदमाशों ने चाकू से किया हमला, 4 लोग घायल

बिलासपुर। जिले में बदमाश बेखौफ हो गए है। तखतपुर में महिलाओं से छेड़खानी का विरोध करने वालों पर बदमाशों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में 4 लोग घायल हो गए है। इसमें 2 गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जबकी एक आरोपी फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार लेखराम देवांगन अपने रिश्तेदारों के साथ दुर्गा विसर्जन कार्यक्रम की झांकी देखकर लौट रहे थे तभी कुछ बदमाशों ने महिलाओं से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उनके साथ उपस्थित युवकों पर चाकू से तबाड़तोड़ हमला कर दिया है। पीड़ित गजानंद देवांगन और राजा देवांगन को गंभीर चोट आई है। उन्हें बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफेर किया गया है।
मामले को लेकर तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि बीती रात दुर्गा विसर्जन के दौरान झांकी देखने के बाद वापस लौटते समय कुछ बदमाश महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। तभी उनके साथ उपस्थित युवकों ने इसका विरोध किया जिसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें चार लोग घायल हो गए है। घटना की शिकायत के बाद 2 आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया गया है। वहीं एक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।