Cg Congress Protest | महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में एक साथ धरना-प्रदर्शन, नेता व कार्यकर्ता सभी मौजूद

Spread the love

 

रायपुर। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में एक साथ धरना-प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष मोहन मरकाम अपने आवास के बाहर ही धरना दे रहे हैं।

बता दे कि इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा, प्रदेश के प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, प्रदेश सचिव पंकज शर्मा, कांग्रेस संचार विभाग सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता विकास तिवारी, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी, सरिक रईस खान, मोहमद अली, सुबोध हरितवाल, साक्षी वर्मा उपस्थित थे।

वही, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन के सामने धरना दिया। राजीव भवन के सामने धरना प्रदर्शन में हाथठेले पर बाइक रखकर पेट्रोल की महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *