Cg CM Warns Media | महिला एंकर ने की राहुल गांधी पर टिप्पणी, ट्विटर पर सीएम भूपेश बघेल ने समझाया !

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर महिला एंकर कि की गई टिप्पणी को लेकर छत्तीसगढ़ में माहौल गर्म हो गया है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर में कल रात एंकर चेतावनी देते हुए कहा कि कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
कान खोलकर सुन लिया जाए।
राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं।
उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे।
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है।
लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 28, 2021