Cg Buss Accident On NH-53 | यात्रियों से भरी बस ब्रिज के ऊपर पलटी, 15 यात्री घायल, कई की हालत गंभीर ..

Bus full of passengers overturned over the bridge, 15 passengers injured, many in critical condition.
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हैदराबाद से रायपुर आ रही यात्रियों से भरी बस ब्रिज के ऊपर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए हैं। वहीं कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों की मदद करने में जुट गयी। वहीं पुलिस ने घायलों को छुरिया और राजनंदगांव अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मामला चिचोली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, यह स्लीपर बस रायपुर की ओर आ रही थी और NH- 53 पर अनियंत्रित होकर पलट गयी। वहीँ इस हादसे को होता देख आसपास के लोग फ़ौरन घायलों की मदद करने दौड़े। बस की रफ़्तार काफी तेज़ थी और बारिश के चलते यह हादसा हुआ।
इस घटना के समय बस में कम से कम 30 लोग सवार थे। वहीं लोगों ने बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। इसके चलते हाईवे पर जाम लगना शुरू हो गया। पुलिस ने आकर यातायात को डाइवर्ट किया और वाहनों की लगी भीड़ को नियंत्रण में किया।