Cg Breaking | भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज से यूनियन के कई नेता घायल

Spread the love

 

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के बाहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वेज रिवीजन को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया है।

बता दे कि किये गए लाठीचार्ज से यूनियन के करीब 10 नेता घायल हो गये हैं। यह प्रदर्शन कर्मचारी वेज रिवीजन सहित कई मांगों को लेकर संयंत्र के बाहर किया जा रहा था। कर्मचारियों को संयंत्र के भीतर ले जाने के दौरान विवाद बढ़ गया, जिसके बाद संयंत्र ने पुलिस बल बुलवाकर लाठीचार्ज की घटना को अंजाम दिया है।

गौरतलब कि कर्मी वेज रिवीजन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीएसपी सहित सेल के विभिन्न यूनिट के 56 हजार से भी अधिक कर्मचारियों का वेतन समझौता चार साल से लंबित है।यूनियन के द्वारा प्रबंधन पर बार-बार दबाव बनाने के बावजूद कभी अफोर्डेबिलिटी क्लाज का हवाला देकर वेतन वार्ता को प्रारंभ नहीं होने दिया गया। वार्ता शुरू होने के बाद भी प्रबंधन के अड़ियल रवैया के कारण वार्ता आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिसके कारण संयुक्त ट्रेड यूनियन ने आंदोलनात्मक गतिविधियों को अंजाम देने का निर्णय लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *