March 14, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG BREAKING | महिला का कंकाल टॉयलेट में मिलने से हड़कंप, 9 माह बाद खुला स्कूल का दरवाजा, मौके पर पुलिस मौजूद

Spread the love

 

दंतेवाड़ा | जिले के गीदम नगर में महिला का कंकाल मिला है| महिला का कंकाल एक स्कूल के टॉयलेट में मिला| कंकाल मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई| पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है| एक सप्ताह पूर्व ही स्कूल में मोहल्ला क्लास चालू किया गया है| कोरोना संक्रमण के चलते करीब 9 माह से स्कूल बंद था|

दरअसल, गीदम नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक स्कूल में महिला के कंकाल होने की सुचना मिली| महिला का कंकाल स्कूल के टायलेट में पाया गया| महिला के शरीर पर पायल, सलवार और गले में नेकलेस मिला है। कोरोना संक्रमण के चलते करीब 9 माह से स्कूल बंद है| सप्ताहभर स्टाफ स्कूल आ रहा है| घटना की सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची|

जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमण के चलते मार्च से ही स्कूल बंद था। एक सप्ताह पहले ही सकूल को खोला गया है। तब से सिर्फ स्टाफ ही आ रहा है। पेड़ के नीचे मोहल्ला क्लास लगाई जा रही है। इस दौरान भी किसी को टॉयलेट में शव पड़े होने का पता नहीं चल सका। छुट्‌टी के दौरान स्कूल का गेट भी बंद था। ऐसे में किसी के अंदर जाने की संभावना नहीं है।

बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल का गेट भी बंद रहता था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या करने के बाद वहां शव को वहां फेंका होगा या फिर वहीं लाकर मारा गया है| महिला का कंकाल करीब 3 माह पुराना बताया जा रहा है। मामले में गीदम थानेदार ने बताया कि गीदम बस स्टैंड के पास ही बोरपदर माध्यमिक स्कूल है। इन दिनों स्कूल कैंपस में पेड़ के नीचे ही मोहल्ला क्लास चल रही है। मंगलवार दोपहर एक बच्चा स्कूल में पीछे की ओर बने टॉयलेट में गया था। वहां महिला का कंकाल पड़ा देखा तो उसने टीचर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो पता चला कि किसी महिला का कंकाल है।

बहरहाल, पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है लेकिन महिला का कंकाल स्कूल में मिला एक बड़ी बात है| कैसे किसी को इसकी खबर तक नही लगी| अब पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि यह कंकाल आखिर किस महिला का है और उसकी हत्या क्यों की गई ? देखते है पुलिस इन सब बातों का जवाब आखिर कब तक सुलझा पाती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *