September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | सहायक शिक्षकों की हड़ताल पर क्या होगा कुछ बड़ा, सीएम के साथ क्या बनेगी बात ?

1 min read
Spread the love

 

रायपुर। सहायक शिक्षकों की हड़ताल पर अब से कुछ देर बाद बड़ा फैसला हो सकता है। शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला के साथ मुलाकात बेनतीजा रहने के बाद अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वार्ता होने वाली है।

सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा के अलावा प्रांतीय पदाधिकारी प्रतिनिधिमंडल में शामिल है। माना जा रहा है कि अब से कुछ देर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल की वार्ता होगी और फिर हड़ताल को लेकर फैसला लिया जा सकता है।

इससे पहले देर शाम सहायक शिक्षक फेडरेशन ने इस बात का ऐलान किया था कि वार्ता किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है लिहाजा शिक्षा मंत्री और प्रमुख सचिव के साथ हुई वार्ता का कोई मतलब नहीं रह जाता। ऐसे में अब सहायक शिक्षक फेडरेशन अपने हड़ताल जारी रखेगा। हालांकि इस ऐलान के कुछ घंटे बाद ही मुख्यमंत्री निवास से शिक्षक नेताओं को वार्ता के लिए बुलावा मिला, जिसके बाद सहायक शिक्षक वेतन के नेता अब मुख्यमंत्री निवास पहुंच चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *