February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | बहुचर्चित मछली व्यापारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मर्डर में उपयोग किया गया हथियार भी जब्त

Spread the love

 

गरियाबंद। बहुचर्चित फिंगेश्वर मछली व्यापारी हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी श्रीहरि राजवंशी को गिरफ्तार किया है। हाई प्रोफाइल हत्याकांड के आरोपी को छत्तीसगढ़-ओडिसा के सोभा रायगड़ा मार्ग से दबोचा गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल हत्या में किए गए हथियार व पहने हुए कपड़ा को भी जब्त कर लिया गया है। बता दें कि आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर इनाम भी घोषित किया गया था।

इस मामले को सुलझाने में जिला पुलिस बीते 8 दिनों से लगी हुई थी और आरोपी की खोजबीन कर रही थी। आखिर आज पुलिस को सफलता मिल गई है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने जानकारी दी है कि मृतक संदीप चंद्राकर, पूर्व विधायक व बीज विकास निगम का अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतिजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *