Cg Breaking | पूर्व विधायक विनय जायसवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जारी किया नोटिस

CG Breaking | State Congress Committee issued notice to former MLA Vinay Jaiswal
रायपुर। पूर्व विधायक विनय जायसवाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नोटिस जारी किया है। जिसमें उन्होंने 3 दिन के अंदर इस नोटिस का जवाब देने को कहा है।
आपको बता दें कि बीते दिनों विनय जायसवाल ने कांग्रेस पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया था, जिसमें होने कहा था कि चंदन यादव ने उनसे सात लाख रुपए लिए और यादव कांग्रेस के प्रभारी सचिव हैं। विनय ने का कहना था कि टिकिट की लॉबिंग के लिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने रिश्वत ली है।
इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस आरोप को गंभीरता से लिया और विनय जायसवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनके द्वारा लगाए गए आरोपों को भी सिद्ध करने और नोटिस का जवाब 3 दिन में देने के निर्देश दिए है।