Cg Breaking | नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिताजी, गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

Spread the love

 

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बड़े पिता श्यामाचरण बघेल का निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

बता दे कि श्यामाचरण बघेल (91) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे है और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकारण (साडा) के सदस्य भी थे। इसके अलावा भिलाई गांव के दो बार सरपंच भी रहे, वहीं एक बार भिलाई-3 चरोदा पालिका का चुनाव लड़ चुके हैं। वे दो बार छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाल चुके थे। जानकारी के मुताबिक आज दोपहर 12 बजे गृहग्राम कुरुदडीह में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *