Cg Breaking | सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने के आदेश का राजपत्र में प्रकाशन

Cg Breaking | Publication of the order to make Singhdev the Deputy Chief Minister in the Gazette
रायपुर। टीएस सिंहदेव औपचारिक रूप से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बन गये हैं। पार्टी की तरफ से हुई घोषणा के बाद अब सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाने के आदेश का राजपत्र में प्रकाशन हो गया है। अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सलाह पर त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव को छत्तीसगढ़ राज्य का उप मुख्यमंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार टीएस सिंहदेव राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं।