February 24, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | भारी बारिश के बीच रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी, महिला सम्मेलन में होंगी शामिल

Spread the love

CG Breaking | Priyanka Gandhi reached Raipur amid heavy rain, will attend women’s conference

रायपुर। महिला सम्मेलन में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी रायपुर पहुंच गयी है। वो दोपहर बाद CM भूपेश के विधानसभा क्षेत्र पाटन में महिला सम्मेलन मे शिरकत करेंगी। इससे पहले रायपुर पहुंची प्रियंका गांधी का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, PCC चीफ दीपक बैज, डिप्टी CM टीएस सिहदेव सहित शीर्ष काँग्रेस नेताओं ने स्वागत किया।

रायपुर एयरपोर्ट से निकलकर प्रियंका गांधी नया रायपुर के रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गयी है। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में आज महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रियंका गांधी और पूर्व केन्द्रीय मंत्री कु. शैलजा होंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव करेंगे। महिला समृद्धि सम्मेलन दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 309.56 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे। इस मौके पर हितग्राहीमूलक योजनाओं में सामग्री वितरण के साथ ही विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *