Cg Breaking | IED ब्लास्ट में एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Spread the love

CG Breaking | One worker killed, another injured in IED blast

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके में नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के मंसूबे से IED प्लांट किया था। जिसकी चपेट में दो मजदूर आ गए। एक की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर है। हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट किया था। जहां आमदई निको माइंस के दो मजदूर चपेट में आ गए। जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। बताया जा रहा है कि मजदूर जंगल की तरफ से काम पर जा रहे थे। इसी दौरान मजदूर का पैर प्रेशर बम पर पड़ गया, जिससे IED ब्लास्ट हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *