Cg Breaking | छत्तीसगढ़ में SIR निगरानी संभालेगी मोहन मरकाम समिति

Spread the love

Cg Breaking | Mohan Markam Committee will handle SIR monitoring in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया के लिए कांग्रेस कमेटी ने 14 सदस्यीय समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजन मोहन मरकाम को सौंपा गया है, जबकि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू और पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे को सह-संयोजक बनाया गया है।

यह समिति प्रदेश के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में पुनरीक्षण कार्य की निगरानी और समन्वय करेगी। मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण कार्य 4 दिसंबर 2025 तक चलेगा।

समिति में शफी अहमद (सरगुजा), उमेश पटेल (रायगढ़), राघवेन्द्र सिंह (जांजगीर-चांपा), जयसिंह अग्रवाल (कोरबा), देवेंद्र यादव (बिलासपुर), मोहम्मद अकबर (रायगढ़), राजेंद्र साहू (दुर्ग), शैलेश नितिन त्रिवेदी (रायपुर), श्रीमती तरिणी चंद्राकर (महासमुंद), रेखचंद जैन (बस्तर) और बीरेश ठाकुर (कांकेर) शामिल हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ प्रभारी महासचिव सचिन पायलट ने समिति के गठन की जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *