Cg Breaking | माओवादियों ने अपहरण के बाद CAF जवान को जान से मारा, लाश पर छोड़ा पर्चा

Maoists kill CAF jawan after kidnapping, leave paper on dead body
बीजापुर। माओवादियों द्वारा CAF जवान की हत्या कर दी गई है। मृतक अर्जुन कुड़ियाम सीएएफ 22वीं बटालियन का जवान था।
बताया जा रहा है कि मृतक जवान पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। वह 1 महीने पहले मेडिकल लिव पर धनोरा स्थित घर आया था, जहाँ घर पर रहकर इलाज करवा रहा था। वही, बीमार जवान का अपहरण कर माओवादियों ने उसकी हत्या कर दी।
इसके साथ ही उसकी लाश पर पर्चा छोड़ा है और उस पर कई आरोप लगाए हैं। नक्सलियों की गंगालूर एरिया कमेटी के सदस्यों ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। वही, माओवादियों ने कहां से, कैसे और कब अपहरण किया। इन सवालों के जांच में पुलिस जुटी हैं। एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि की हैं।