Cg Breaking | लखमा को मिली विधानसभा में एंट्री… लेकिन शर्तों के साथ!

Spread the love

Cg Breaking | Lakhma gets entry into the Assembly… but with conditions!

रायपुर, 21 फरवरी। आबकारी घोटाले में जमानत पर रिहा पूर्व मंत्री और विधायक कवासी लखमा अब विधानसभा के बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। इस संबंध में उन्होंने आवेदन दिया था और विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से चर्चा भी की थी।

सूत्रों के मुताबिक स्पीकर ने कवासी लखमा को शर्तों के साथ सत्र में शामिल होने की अनुमति दे दी है। फिलहाल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत वे ओडिशा में रह रहे हैं।

क्या हैं शर्तें?

सत्र के दौरान मोबाइल फोन जमा करना होगा।

मीडिया से कोई बातचीत नहीं करेंगे।

अपने खिलाफ चल रहे केस पर सदन में कुछ भी नहीं बोलेंगे।

विधानसभा सचिवालय ने इस मामले में स्पीकर से अभिमत मांगा था, जिस पर आज अनुमति दे दी गई।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ विधायकों में गिने जाने वाले कवासी लखमा करीब एक साल बाद विधानसभा सत्र में शामिल होंगे। सियासी हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *