September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

CG BREAKING | BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस

1 min read
Spread the love

Jharkhand Police to arrest BJP candidate Brahmanand Netam

भानुप्रतापुर। भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने के लिए झारखंड पुलिस कांकेर पहुंचा चुकी है। पुलिस टीम यहां से भानुप्रतापुर रवाना होगी और ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। बता दें कि झारखंड पुलिस की टीम डीएसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में कांकेर पहुंची है।

वहीं इस मामले में भाजपा प्रवक्ता केदार कश्यप का बयान सामने आया है। केदार कश्यप ने कहा कि, ब्रह्मानंद नेताम को अभी कोई समन नहीं मिली है। बिना समन दिए झारखंड पुलिस कैसे ब्रह्मानंद नेताम को गिरफ्तार कर सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम कांकेर के व्यापारी नरेश सोनी के घर पहुंची है। पुलिस के अनुसार ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में नरेश सोनी का नाम भी शामिल है। झारखंड पुलिस के साथ कांकेर पुलिस की टीम भी मौजूद है।

बता दें कि, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत करते हुए बताया था कि, ब्रह्मानंद नेताम के खिलाफ झारखंड में सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और अनैतिक देह व्यापार निषेध कानूनों के तहत मामला दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *