March 12, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

CG BREAKING | आईटीबीपी के जवान ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

Spread the love

 

कोण्डागांव | जिले के उरन्दाबेड़ा बढ़गई भोंगापाल के जंगलों में गश्त के दौरान आईटीबीपी 21वी बटालियन के जवान ने खुद को राइफल से गोली मार ली है। गोली लगने के बाद जवान की मौके पर ही मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि जंगल में अपने हथियार से खुद को गोली मारी है| सभी जवान उरांदाबेड़ा कैंप से एरिया डोमिनेशन में निकले थे। मृतक जवान मोनू सिंह सहारनपुर उत्तरप्रदेश का निवासी था| एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने घटना की पुष्टि की है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि मोनू सिंह ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *