Cg Breaking | तेज रफ्तार वाहन ने दुर्गा विसर्जन करने जा रहें 2 दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंदा, कई की हालत गंभीर

जशपुर। जशपुर के पत्थलगांव से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही भीड़ को रौंद दिया। इस हादसे में 2 दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं वही एक मौत और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना पत्थलगाँव के बाजार पारा में घटित हुई है। वही, दुर्घटना के बाद पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल है। घायलों को हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है।
पत्थलगाँव एसडीओपी ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली चारपहिया का पुलिस पीछा कर रही है। दुर्घटना में कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। लेकिन कितने लोगों की मौत हुई अभी तक स्पष्ट नही हो पाया है। उन्होंने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं।