Cg Breaking | नेता प्रतिपक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मारपीट, परिसर में एक दूसरे को जमकर लताड़ा, चारों तरफ किरकिरी

कोरबा। नगर पालिका में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नेता प्रतिपक्ष और नगर पालिका अध्यक्ष आपस में भिड़ गए।
दरअसल, यह पूरा मामला दीपका नगर पालिका का है, जहां नेता प्रतिपक्ष अनूप यादव और नगर पालिका अध्यक्ष के बीच मेनुअल टेंडर को लेकर विवाद हो गया। बातों ही बातों में यह विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे के साथ दोनों हाथा-पाई पर उतर आए। इन दोनों के बीच जमकर नगर पालिका परिसर में मारपीट और विवाद की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने नगर पालिका परिसर में पहुंचकर दोनों को शांत कराया। वही, अनूप यादव का आरोप है कि दूसरे ठेकेदारों को टेंडर का फार्म नहीं दिया जा रहा है।