Cg Breaking | नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी, कांग्रेस कार्यकर्ता पहुँचकर कर रहे प्रदर्शन

Spread the love

Cg Breaking | ED’s action continues at leaders’ houses, Congress workers are protesting

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेसी सड़कों पर उतर गए हैं। कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी की कार्रवाई चल रही। ईडी की छापेमारी से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता जिन नेताओं के ठिकानों पर ED की कार्रवाई चल रही है, उनके घर के सामने ही नारेबाजी कर प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल के घर के सामने भी कांग्रेसियों का जमावड़ा लगा है। अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी नारेबाजी कर रहे हैं। वही रामगोपाल अग्रवाल के घर के बाहर भी प्रदर्शन हो रहा हैं।

छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा –

उल्लेखनीय है कि, ईडी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले राज्य के कई कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर सोमवार अलसुबह दबिश दी। बताया जा रहा है कि छापे का आधार कोल ट्रांसपोर्टेशन में हुई अवैध उगाही से जुड़ा है। कोल मामले में ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। ईडी ने कांग्रेस के करीब आधा दर्जन नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, श्रम कल्याण मंडल अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल, विधायक देवेंद्र यादव, प्रवक्ता आरपी सिंह और विनोद तिवारी के ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *