Cg Breaking | Durgesh Verma, special assistant to Revenue Minister Tank Ram Verma, relieved from his post with immediate effect
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की निजी स्थापना में विशेष सहायक के रूप में पदस्थ दुर्गेश कुमार वर्मा (राप्रसे 2013) को उनके पद से तत्काल प्रभाव से भारमुक्त कर दिया गया है।
इस संबंध में आदेश सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा 27 नवंबर को जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, दुर्गेश वर्मा को अब सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ किया गया है।
सरकार द्वारा किए गए इस बदलाव को विभागीय पुनर्संरचना और प्रशासनिक सुचारू संचालन की प्रक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। नए पदस्थापना आदेश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग में उनकी भूमिका जल्द निर्धारित की जाएगी।
