September 21, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | राखड़ खुदाई कर रहे 3 मजदूरों की मौत, सीएम ने जताया दु:ख, जरूरी मदद उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश

1 min read
Spread the love

Cg Breaking | Death of 3 laborers digging ash, CM expressed grief, instructions to officials to provide necessary help

रायपुर। राजधानी के सिलतरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर राखड़ खुदाई कर रहे तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में दो महिला, एक पुरुष सहित तीन की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सिलतरा में कंपनी के द्वारा निकाले गए मलबे से ग्रामीण राखड़ निकालने के लिए रोज मलबे के पास इकट्ठा होते थे। आज भी करीब पांच ग्रामीण राखड़ निकाल रहे थे। इस दौरान मलबे के गड्ढे में उतरे थे। खुदाई के दौरान मलबा उनके ऊपर ढह गया। इस हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। वहीं एक नाबालिग लड़की घायल है जिसका उपचार जारी है।

मुख्यमंत्री ने तीन लोगों की मृत्यु पर दुःख प्रकट किया –

वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजधानी रायपुर के सिलतरा इलाके में राखड़ खुदाई करते वक्त तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में घायलों को त्वरित और बेहतर उपचार के साथ ही अन्य जरूरी मदद उपलब्ध कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। राखड़ खुदाई के समय मलबे में 5 लोग दब गए थे, जिसमें 3 की मृत्यु हो गई है और 2 लोग घायल हैं जिनका उपचार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *