Cg Breaking | कांग्रेस पार्षद और भाजपा पार्षद नगर निगम सभाकक्ष में भिड़े, जमकर चले लात और घूंसे, देखें VIDEO

राजनांदगांव। नगर निगम सभाकक्ष में कांग्रेस पार्षद व भाजपा पार्षद दल आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर धक्का-मुक्की की गई।
बता दें कि नगर निगम महापौर आज 2020-21 का बजट पेश करने वाली थी। सदन चालू होते ही दोनों पक्षों के पार्षद आपस में भिड़ गए। कांग्रेस पार्षद शरद पटेल और पार्षद प्रतिनिधि आशीष डोंगरे के बीच मारपीट भी हुई। पार्षदों की मारपीट को देखकर सदन की कार्रवाई आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। मारपीट को शांत कराने अधिकारी और कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी हैं।
https://youtu.be/7cxsFzjvXRk
https://youtu.be/XcXV7Q1z15s