Cg Breaking | सीएम ने की चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस

Spread the love

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में राजनांदगांव जिले के चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस की।

बता दे कि यह राशि चिटफंड कंपनियों के कुर्क की गई संपत्ति को नीलाम कर वसूल की गई है। इससे पहले राजनांदगांव में 16796 निवेशकों को 7 करोड़ 32 लाख रूपये वापस किये गए थे। आज वापस की गई 2 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि को मिलाकर राजनांदगांव जिले में अब तक 9 करोड़ 78 लाख रुपए की राशि निवेशकों को वापस लौटाई जा चुकी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कलेक्टर राजनांदगांव तारण प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *