Cg Breaking | CWC मीटिंग के बाद लौट रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अब कुछ देर में दिल्ली जा रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव

Spread the love

 

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव आज दिल्ली जा रहे हैं। हालांकि उनके दिल्ली दौरे को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है, लेकिन CWC मीटिंग के तुरन्त बाद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के दिल्ली दौरे को लेकर कई तरह की चर्चा जरूर फिर शुरू हो गयी है।

इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आज दिल्ली में थे और शाम की फ्लाइट से रायपुर लौटने वाले है, इसी बीच सिंहदेव भी दिल्ली पहुंच रहे है। स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 8:20 बजे माननीय स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना करेंगे।

वही, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शाम की नई दिल्ली की 5.40 की फ्लाइट से रायपुर लौट रहे हैं। कल मुख्यमंत्री का बस्तर में कई कार्यक्रम प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *