CG BREAKING : कांग्रेस विधायक के घर चली गोली, पूरा परिवार मौजूद, फायरिंग करने वाला..

बलरामपुर। रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के घर रात में अचानक फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। यह घटना 6 जुलाई की है, लेकिन घटना की खबर आज सार्वजनिक हुई है। इस घटना से अफरा तफरी सा माहौल भी बना, लेकिन किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
एसपी रामकृष्ण साहू के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि फायरिंग करने वाला पुलिस का जवान है। वह 10वीं बटालियन का जवान विधायक के घर सुरक्षा में तैनात था। घटना की रात वह शराब के नशे में था। नशे की हालत में उसने लापरवाहीपूर्वक ड्यूटी करते हुए फायरिंग की थी। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लापरवाही बरतने वाले जवान की जानकारी 10वीं बटालियन को दे दी गई है। बटालियन की ओर से उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद आईजी ने भी इसे मिसफायर करार दिया है, यानी गोली गलती से चली है। जो भी हो, इस घटना को सुरक्षाकर्मी की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस रात यह घटना हुई विधायक घर में मौजूद नहीं थे, लेकिन उनका परिवार घर पर मौजूद था।