Cg Breaking | भाजपा राज्यसभा लिस्ट जारी

Spread the love

Cg Breaking | BJP Rajya Sabha list released

रायपुर। आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित लिस्ट जारी कर दी है। इस बार पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि क्षेत्रीय समीकरण, संगठन में सक्रियता और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।

सबसे ज्यादा चर्चा छत्तीसगढ़ को लेकर थी। वहां खाली हो रही सीट पर बीजेपी ने लक्ष्मी वर्मा पर दांव खेला है। महिला प्रतिनिधित्व और ओबीसी समीकरण को साधने की रणनीति के तहत यह फैसला अहम माना जा रहा है। प्रदेश संगठन में इसे बड़ा मैसेज बताया जा रहा है।

बिहार में पार्टी ने नितिन नबीन और शिवेश कुमार को उम्मीदवार बनाया है। वहीं ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार को राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया गया है। खासकर सुजीत कुमार का नाम राजनीतिक गलियारों में बड़ा संकेत माना जा रहा है।

असम और पश्चिम बंगाल के लिए भी नामों का एलान किया गया है, जिससे साफ है कि बीजेपी इस बार हर राज्य में संतुलित और रणनीतिक चयन के साथ मैदान में उतर रही है।

अब नजर नामांकन और वोटिंग की प्रक्रिया पर है। देखना होगा कि यह राजनीतिक चाल आगे चलकर किस समीकरण को मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *