February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | भाजपा नेत्री गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले में ताबड़तोड़ कार्यवाही, काफी लंबे वक्त से पुलिस कर रही थी तलाश

Spread the love

 

रायपुर। डोंगरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मानव तस्करी मामले में बीजेपी नेत्री को गिरफ्तार किया है। महिला नेत्री का नाम गंगा पांडेय है, जिसे डोंगरगढ़ पुलिस ने राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस इस आरोपी महिला की तलाश काफी लंबे वक्त से कर रही थी। गिरफ्तार महिला पर राजधानी सहित प्रदेश की कई महिलाओं और लड़कियों की तस्करी करने का आरोप है।

फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जानकारी के मुताबिक पिछले दिनो डोंगरगढ़ की 21 साल की विवाहित महिला के गायब होने के बाद महिला को सकुशल राजस्थान से पुलिस ने बरामद किया था। पीड़ित महिला से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और डोंगरगढ़ की साजदा नामक आरोपियां को गिरफ्तार किया गया था।

राजनांदगांव पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जाँच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस गिरोह का नेटवर्क छत्तीसगढ़ के रायपुर में भी है। ये गैंग लोकल मददगारों के सहयोग से महिलाओं और लड़कियों को अपने झांसे में लेकर उन्हें बेच दिया करते थे। अरोपियां साजदा से हुई पूछताछ के बाद डोंगरगढ़ पुलिस ने रायपुर पंडरी से गंगा पांडे और उसकी बहन को हिरासत में लिया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपिया गंगा ने खुलासा किया था कि, वो मानव तस्करी गैंग के लिए हवाई टिकट करवाने का काम करती थी। साथ ही महिलाओं और लड़कियों को झांसे में लेकर उन्हें छत्तीसगढ़ से दूसरे राज्य सप्लाई करती थी। गंगा के बारे में पता चला है कि वो बीजेपी की फाफाडीह मंडल में मंत्री पद पर पदस्थ है। साथ महिला राजधानी के कई बड़े नेताओं के संपर्क में भी थी।

महिला के गिरफ्तार हो जाने की खबर के बाद अब बीजेपी नेताओं में खलबली मच गई है। रायपुर के महात्मा गांधी वार्ड इलाके के दुर्गानगर पंड़री इलाके में अपने पति और 3 बेटो के साथ रहती है। पति वेल्ड़िंग फेब्रीकेशन का काम करता है। फिलहाल इन महिलाओं से हुई पूछताछ में कई और लोकल मददगारों के नाम सामने आये है, पुलिस जल्द ही इन महिलाओं पर भी अपना शिकंजा कसेगी।

विदित हो कि अंतरराज्यीय मानव तस्करी मामले में बीजेपी की जिला मंत्री गंगा पांडे का कनेक्शन सामने आने बाद पार्टी ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गंगा पांडे को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *