Cg Breaking | धनतेरस से पहले छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 22 अफसरों के तबादले

CG Breaking | Big administrative reshuffle in Chhattisgarh before Dhanteras, 22 officers transferred
रायपुर। धनतेरस और दिवाली से ठीक पहले प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले हुए है। इस तबादले में राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अफसर प्रभावित हुए है।
ट्रांसफर लिस्ट में कोरबा, अम्बिकापुर, दुर्ग, भिलाई, जगदलपुर, रायगढ़, धमतरी, बीरगांव और राजनांदगांव के नगर निगम व नगरपालिका निगम में नए आयुक्तों को पदस्थापित किया गया है। इसी तरह बिलासपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा और दुर्ग जिलापंचायतों में भी नए अफसरों को सीईओ नियुक्त किया गया है।