Cg Breaking | दुष्कर्म के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही पीड़िता

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद से बहुत हृदय विदारक घटना सामने आई हैं। दरिंदे ने महिला से दुष्कर्म करने के बाद गुप्तांग में लकड़ी का डंडा डाल दिया। पीड़िता इस समय जिंदगी और मौत से जंग लड़ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, महासमुंद में बसना के भैंसाखुरी गांव में महिला को अकेली पाकर आरोपी उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। महिला के काफी विरोध के बावजूद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित महिला के गुप्तांग में लकड़ी का डंडा भी डाल दिया।
दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मिलन बरिहा को पुलिस ने धारा 376, 450 सहित अन्य धाराओं तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया हैं। वही, रेप पीड़ित महिला इस समय अस्पताल में मौत से जंग लड़ रही हैं।
छत्तीसगढ़ में रेप की घटना ने दिल्ली निर्भया कांड को याद दिला दिया, जिसने भी इसके बारे में सुना उसकी रूह कांप गई है। वही ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त है।