Cg Breaking | अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे अमिताभ जैन का कार्यभार, पढ़ें आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब वे अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन का कार्य भी संभालेंगे।
दरअसल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन स्वास्थ्यगत कारणों से अवकाश पर हैं। पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण वे अवकाश पर हैं। उनके स्वस्थ होकर लौटने तक अपर मुख्य सचिव को दोहरी जिम्मेदारी दी गई है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।