February 23, 2025

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | फरार कालीचरण गिरफ्तार, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर की थी अभद्र टिप्पणी, पुलिस ने होटल से पकड़ा

Spread the love

 

रायपुर। धर्म संसद-2021 में महात्मा गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कालीचरण महाराज को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पुलिस ने खजुराहो मप्र के एक होटल से कालीचरण महाराज को गिरफ्तार किया हैं। यहाँ रायपुर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है। महाराज को लेकर देर शाम पुलिस रायपुर पहुंचेगी। कालीचरण महाराज के खिलाफ टिकरापारा थाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने के लिए एफ आई आर दर्ज है।

विदित हो कि कालीचरण महाराज ने धर्म संसद 2021 रायपुर में महात्मा गांधी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिसके बाद वह फरार हो गया था। वही FIR दर्ज होने के बाद महाराज ने वीडियो जारी कर पुलिस को खुली चुनौती दी थी। मुख्यमंत्री ने भी कहा था कि कालीचरण की ऐसी भाषा निंदनीय हैं। इस पर जल्द कार्यवाही होगी, जिसके बाद आज पुलिस ने आरोपी महाराज को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *