September 22, 2024

The News Wave

सच से सरोकार

Cg Breaking | कांग्रेस के एक बड़े नेता ने दिया इस्तीफ़ा

1 min read
Spread the love

 

CG Breaking | A big Congress leader resigned

भिलाई छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को लगातार एक के बाद एक झटका मिल रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षदीपक बैज को खत लिखकर पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने भी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहलेउन्होंने कांग्रेस को झटका दिया है। वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड से 3 बार पार्षद चुनाव जीते और सभापति के तौर पर भी एककार्यकाल पूरा किया।

खत में उन्होंने बताया है कि अत्यंत व्यथित मन से साफ कर रहे हैं कि 40 साल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की रीति नीति में चलकर जनसेवा किया। पिछले 5 साल में जो कुछ भी कांग्रेस के जिम्मेदार लोगों ने किया है, वह अत्यंत पीड़ादाई है। ऐसे हालात में कांग्रेस में बनेरहना अपने आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के बराबर है।

उन्होंने बताया कि 1983-84 को नेहरु सांस्कृतिक सदन सेक्टर-1 में कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस में शामिल हुए। तत्कालीन महामंत्रीराजीव गांधी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के तत्कालिन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सर्वोत्तम कार्यकर्ता के रूप में सम्मानित किया। उन्होंनेबताया कि कांग्रेस में अब वरिष्ठों को सम्मान नहीं मिल रहा है। जिन्होने अपनी मेहनत और निष्ठा से कांग्रेस पार्टी को सीचा और संवाराहै, लेकिन उन्हे मात्र चुनाव के समय ही याद किया जाता है। उन्होंने कुछ पदाधिकारियों का नाम भी लिखा है, जिन्होंने सीनियर लीडरोंको ठेस पहुंचाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *